{"_id":"6a2468d94e0bb51e3c0e66d9","slug":"several-players-advanced-to-the-next-round-of-the-table-tennis-tournament-bareilly-news-c-4-bly1053-899800-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में बनाई जगह
Sun, 07 Jun 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल और प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले गए। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन और जिला टेबल टेनिस संघ ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों के बीच कड़े नॉकआउट मुकाबले देखने को मिले। इसमें कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया।
पुरुष एकल वर्ग में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने प्रयागराज के आर्यन यादव को हराया। आगरा के मौलिक चतुर्वेदी ने प्रयागराज के आर्यन कुमार को सीधे सेटों में मात दी। स्थानीय खिलाड़ी बरेली के कार्तिकेय सिंह ने इटावा के सुब्रतराज वर्मा को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और सहारनपुर के कई अन्य खिलाड़ी भी अंतिम आठ में पहुंचे। महिला एकल वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी और दिशा ने लखनऊ की गुनगुन साही और साक्षी तिवारी को हराया। आगरा की पहल गुप्ता ने प्रयागराज की वैष्णवी के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और प्रयागराज की अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
युवा वर्ग में खिलाड़ियों का दबदबा
अंडर-19 बालक वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के गर्व सिंगला और युवान पांडे, आगरा के केशव खंडेलवाल सहित कई खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। अलीगढ़, कानपुर, गाजियाबाद, लखनऊ और प्रयागराज के खिलाड़ी भी अगले दौर में पहुंचे। अंडर-19 बालिका वर्ग में गाजियाबाद की अवनि त्रिपाठी, यशिका तिवारी और गौतमबुद्ध नगर की आयुषी सिंघल ने अगले दौर में प्रवेश किया। वाराणसी और लखनऊ की अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कई खिलाड़ियों ने अगले चक्र में प्रवेश किया
अंडर-15 सब-जूनियर बालक वर्ग में लखनऊ के लक्ष्य कुमार, शौर्य गोयल और कानपुर के अधिराज मजूमदार सहित कई खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह बनाई। सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रयागराज की अंशिका गुप्ता, गोरखपुर की सौम्या शुक्ला और आगरा की अंकिशा मिश्रा ने जीत दर्ज की। कैडेट्स अंडर-13 बालक वर्ग में प्रयागराज के रुद्र केशरवानी ने पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। इसी आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में कानपुर की देवरशिका शुक्ला, प्रयागराज की अंशिका गुप्ता और आगरा की पहल गुप्ता सहित कई खिलाड़ियों ने अगले चक्र में प्रवेश किया।