फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven years imprisonment for the person who stole from passengers by intoxicating them

Bareilly News: यात्रियों को नशा सुंघाकर चोरी करने वाले को सात साल कैद

Sat, 18 Nov 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for the person who stole from passengers by intoxicating them
बरेली। ट्रेन में यात्रियों को नशा सुंघाकर चोरी करने वाले को अपर सत्र न्यायाधीश तबरेज अहमद की अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। गोरखपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रामेश्वर ने बताया कि 16 सितंबर 2014 को वह अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से हाजीपुर जा रहे थे। दिल्ली में ही 45 साल उम्र का व्यक्ति उनकी सीट पर आकर बैठ गया।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर रामेश्वर अपनी सीट पर लेट गए तो पास बैठे व्यक्ति ने रामेश्वर के मुंह में कुछ पाउडर जैसा डाल दिया। इसके बाद रामेश्वर ने उसे अपनी सीट से भगा दिया। हालांकि इसके बाद रामेश्वर बेहोश हो गए। होश आया तो वह अस्पताल में थे। उनकी जेब में रखे 40 हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। विवेचना गोरखपुर से बरेली जीआरपी को स्थानांतरित की गई। इस दौरान विवेचक को मुरादाबाद जीआरपी से सूचना मिली कि एक अभियुक्त राजू मसीह नशीला पदार्थ रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। उसने बरेली में हुई घटना का इकबाल किया है।
विज्ञापन

विवेचक ने मुरादाबाद पहुंचकर उसके बयान लिए और कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सचिन जायसवाल ने सात गवाह पेश किए। कोर्ट ने रामपुर जिले के भाठखेड़ा मिलखानम निवासी राजू मसीह को दोषी ठहराते हुए सात साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed