फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven trains including Upasana Express will be delayed by two hours

Bareilly News: दो घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी उपासना एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें

Fri, 27 Oct 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seven trains including Upasana Express will be delayed by two hours
बरेली। गढ़मुक्तेश्वर रेलवे यार्ड में काम की वजह से 31 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान सुपरफास्ट उपासना एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को दो घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। 27 अक्तूबर को 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को एक घंटे, 15128 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 28 अक्तूबर को 12326 नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस को 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को दो घंटे और 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे देरी से चलाया जाएगा। 30 अक्तूबर को 22317 सियालदह एक्सप्रेस को दो घंटे और 31 अक्तूबर को 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस तीन दिन आंशिक निरस्त
बरेली। मुंबई रेल मंडल के कई स्टेशनों पर नान इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से रेलवे ने 22976/22976 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस को तीन दिन आंशिक रूप से निरस्त किया है। 27 अक्तूबर को रामनगर से चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनल के स्थान पर वापी और तीन नवंबर को बोरीवली में यात्रा खत्म करेगी। 22975 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस को दो नवंबर को बांद्रा टर्मिनल के स्थान पर दादर से सुबह पांच बजे से चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

योगनगरी व राजधानी एक्सप्रेस ने कराया घंटों इंतजार

बरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को भी ट्रेनों ने यात्रियों को आठ घंटे तक इंतजार कराया। 13009 हावड़ा-योगनगरी एक्सप्रेस आठ घंटे, 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे और 22355 चंडीगढ़ सुपरफास्ट 3:40 घंटे देरी से बरेली आईं। 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस दो घंटे, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1:15 घंटे, 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 1:10 घंटे और 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस ने 1:25 घंटे इंतजार कराया। 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को दो घंटे देरी से बरेली आई। दिल्ली से बरेली के बीच 257 किमी की दूरी तय करने में राजधानी एक्सप्रेस को सात घंटे लग गए। संवाद
काठगोदाम-मुंबई के बीच स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन
बरेली। त्योहारी सीजन में रेलवे ने काठगोदाम-मुंबई के बीच स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आठ नवंबर से प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को अप-डाउन में चार-चार फेरे लेगी। बृहस्पतिवार को रेलवे ने 09075/09076 स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया।

09075 मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:50 बजे बरेली जंक्शन, 11:05 बजे बरेली सिटी, 11:25 बजे इज्जतनगर होते हुए दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 09076 काठगोदाम-मुंबई सुपरफास्ट नौ, 16, 23 और 30 नवंबर को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलेगी। रात 8:08 बजे इज्जतनगर, 8:23 बजे बरेली सिटी, 8:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इसमें वातानुकूलित प्रथम व द्वितीय श्रेणी के एक-एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, आठ स्लीपर व दो साधारण कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed