फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven-hour power outage in Rajendranagar

Bareilly News: राजेंद्रनगर में सात घंटे बिजली गुल

Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seven-hour power outage in Rajendranagar
बरेली। राजेंद्रनगर इलाके में गुप्ता चौराहे के पास बुधवार को भूमिगत केबल में फॉल्ट होने से सात घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते 25 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

गुप्ता चौराहे के पास बुधवार को सड़क के काम के दौरान गैती से बिजली बिजली का भूमिगत केबल कट गया। इससे अपराह्न 3:50 बजे उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना के दो घंटे बाद लाइनमैन पहुंचे जरूर, लेकिन मरम्मत में काफी समय लग गया। इस दौरान विद्युत निगम से पता किया गया तो जानकारी हुई कि 33 केवी उपकेंद्र से लाइन नहीं आ रही है। इसके बाद गर्मी से परेशान उपभोक्ता बिजली के आने का इंतजार करते रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोग बार-बार विद्युत निगम के जेई व हेल्प डेस्क को कॉल करते रहे, लेकिन कहीं से जवाब नहीं मिला। अधिशासी अभियंता 33 केवी राजवीर सिंह ने बताया कि दोहना की तरफ आंधी चल रही है। इसी वजह से उपकेंद्र को बंद किया गया है। हवा कम होने पर उपकेंद्र को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed