फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   serva

सर्वे कराकर फिर से सही कराई जाएगी रोड

Tue, 30 Jul 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
serva
बरेली। पीडब्ल्यूडी ने कुछ महीने पहले ही करीब ढाई करोड़ की लागत से बरेली से बीसलपुर तक रोड का नवीनीकरण कराया था, लेकिन यह सड़क पहली बारिश को भी नहीं झेल सकी। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने ठेकेदार से पूछताछ की है। उनका कहना है कि जहां कहीं रोड खराब है, उसे दोबारा ठीक कराया जाएगा। हालांकि कुछ जगहों पर सड़क का रिन्यूवल बाकी है, जिसका काम बाद में होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस रोड को सही कराने के लिए उसके नवीनीकरण का ठेका एक स्थानीय कंपनी को ही दे दिया था। उसने मार्च में करीब ढाई करोड़ रुपये से सड़क पर दोबारा हॉटमिक्स की लेयर बिछाने के बाद रोड सेफ्टी के काम भी कराए थे जो कुछ ही महीने खराब होने लगे हैं। इससे इस रोड की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा ने रोड रिन्यूवल का काम कराने वाले ठेकेेदार से पूछताछ की। एक्सईएन का कहना है कि 26 किलोमीटर रोड में 17 किलोमीटर का काम हुआ है। बीच में जिन जगहों पर रोड सही नहीं है। सर्वे कराकर उसे भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed