फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Self-reliant India campaign is a pledge to awaken the soul of the country: Dharampal

आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की आत्मा को जागृत करने का संकल्प : धर्मपाल

Fri, 31 Oct 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Self-reliant India campaign is a pledge to awaken the soul of the country: Dharampal
बरेली। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की आत्मा को जागृत करने का संकल्प है। यह देश को विश्वगुरु बनाने की परिकल्पना को साकार करने वाला है। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की आंवला इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को फरीदपुर स्थित फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता हमारे आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मबल का संगम है। वोकल फॉर लोकल सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के आर्थिक स्वाभिमान की पुकार है। स्थानीय उत्पादों को अपनाना, अपने कारीगरों, किसानों और नव उद्यमियों को सशक्त बनाना ही इस दिशा में सबसे बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं के सामने संभावनाओं का नया द्वार खोला है।
विज्ञापन

सम्मेलन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस अभियान को प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मविजय गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता करें सुनिश्चित

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने आंवला में पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ आयोजित संगठनात्मक बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। पार्टी की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रियता से ही संभव है। प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक को अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करनी चाहिए। बूथ ही भाजपा की विजय का आधार हैं। केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। समाज के सभी वर्गाें से सतत संवाद, संपर्क और समन्वय स्थापित करें। कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह समाज के हर वर्ग को जोड़कर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed