फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security guard found dead on road relatives allege murder in Bareilly

Bareilly News: घर में सो रहे सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, चकरोड पर फेंका शव, हालत देख सन्न रह गए लोग

Mon, 14 Apr 2025 03:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

बरेली में गांव करतोली निवासी व्यक्ति का लहूलुहान शव सोमवार सुबह चकरोड पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर कई गहरे घाव थे। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Security guard found dead on road relatives allege murder in Bareilly
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव करतौली में सिक्योरिटी गार्ड धनपाल (45) का शव सोमवार सुबह घर से 50 मीटर दूर चकरोड पर मिला। उनके कंधे से सीने तक गहरे घाव थे। पुलिस ने सांड़ के हमले में मौत की आशंका जताई, वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी परिजनों के दावे को पुष्ट कर रही है। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया है।

विज्ञापन


एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को दिनेश ने बताया कि उनके बड़े भाई धनपाल बरेली की एक ऑयल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। एक महीने पहले तबीयत खराब होने पर घर आए थे। रविवार रात छत पर सोने चले गए थे। सोमवार सुबह सात बजे जब दिनेश बाहर निकले तो धनपाल का लहूलुहान शव चक रोड पर पड़ा था। उनके सीने पर गहरा जख्म था। नाजुक अंगों और पीठ पर भी चोट के निशान थे। आशंका जताई कि कुछ लोग उन्हें घर की छत से उठा ले गए और वहां ले जाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर सोनू कसाई को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी ने एसपी को बताया कि गांव में सांड़ का आतंक है। उसी ने रात में बाहर निकलने पर धनपाल पर हमला कर दिया होगा। परिजनों ने रात तक तहरीर तो नहीं दी, लेकिन हत्या का शक जरूर जताया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर अनगिनत चोटें थीं। लग रहा था कि जैसे पत्थर या नुकीली चीज से कंधे व अन्य जगह वार किए हों।

24 साल पहले हुआ था अपहरण
दिनेश ने बताया कि वर्ष 2001 में डकैत गिरोह सक्रिय थे। तब धनपाल का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन बाद में वह छूट गए थे। धनपाल पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। धनपाल की पत्नी ममता और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश ने बताया कि उन्हें रतौंधी की भी बीमारी थी।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
परिजनों ने बताया कि वर्ष 2022 में धनपाल व उनके भाइयों ने अपनी 51 बीघा जमीन को बदायूं जिले के मूसाझाग निवासी कुछ लोगों को बेचा था। संबंधित लोगों ने बयाने में 4.50 लाख रुपये दिए थे, लेकिन तय समय पर जमीन नहीं ली। इसके बाद खरीदार बयाना वापस मांग रहे थे। 

धनपाल व उनके भाइयों ने इसे नियम विरुद्ध बताकर वापस नहीं किया था। इसके लिए वह लोग लगातार दबाव डाल रहे थे। उन्होंने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर भी दी थी। बताया कि एक वर्ष पहले धनपाल के पिता ने वह जमीन फतेहगंज पूर्वी के एक व्यक्ति को बेच दी थी। उसकी रकम से उन लोगों ने शाहजहांपुर के बंडा में जमीन खरीद ली। उन्हें लगता है कि उसी रंजिश में उन लोगों ने धनपाल
की हत्या कर दी। 

छुट्टा पशु के हमले में दो लोगों की हो चुकी है मौत
ग्रामीणों का कहना है कि एक सांड़ गांव के आसपास घूमता है। दो वर्ष पहले उसने गांव की सुमित्रा देवी पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। वर्ष 2024 में गांव निवासी मोहर सिंह को भी उसी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था, उनकी भी मौत हो गई थी। फॉरेंसिक टीम ने सोमवार को घटनास्थल पर जो जांच की, उसमें भी सांड़ के हमले जैसी स्थिति से इन्कार नहीं किया।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। चार टीमें गठित की गई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed