{"_id":"68781886e17f60d08c08a375","slug":"security-guard-dies-due-to-snake-bite-altercation-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1792-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सांप के डसने से सुरक्षा कर्मी की मौत, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सांप के डसने से सुरक्षा कर्मी की मौत, नोकझोंक
विज्ञापन
आंवला। कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मचारी की सांप की डसने से हुई मौत के बाद परिजनों ने कंपनी के कार्यालय पहुंचकर मुआवजे की मांग की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में कंपनी के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद समझौता हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। हालांकि ग्रामीण सुरक्षाकर्मी की मौत सांप के डसने से बता रहे हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र के आसपुर गांव में एनसीसी लिमिटेड का कार्यालय है। यहां पर गांव के ही 45 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह काफी समय से सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात है। कंपनी में प्रदीप का चचेरा भाई भी नौकरी करता है। मंगलवार रात डयूटी के दौरान उनके हाथ पर सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी उन्होंने वहां मौजूद अपने चचेरे भाई सुरजीत को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उनको लेकर कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचे। हालत खराब होने पर परिजन उनको बरेली के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार परिजन रात में ही प्रदीप को दातागंज व अन्य जगहों पर झाड़-फूंक कराने के लिए भी ले गए थे। अगले दिन बुधवार दोपहर परिजन शव को लेकर कंपनी के कार्यालय पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर उनका कंपनी के अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ग्राम प्रधान राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारी भूपेंद्र कुमार के साथ समझौते में तय हुआ कि कंपनी की पाॅलिसी के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा व अन्य लाभ दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को कंपनी रोजगार भी देगी। संवाद