फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second marriage without divorcing wife, report

Bareilly News: पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, रिपोर्ट

Thu, 12 Sep 2024 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Second marriage without divorcing wife, report
बरेली। पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। महिला आयोग के आदेश पर उसके खिलाफ सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।मढ़ीनाथ निवासी महिला ने बताया कि बदायूं जिले के मूसाझाग निवासी कृष्ण कुमार से उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी। कृष्ण कुमार ने कुछ साल पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा दायर किया था। इस दौरान कृष्ण कुमार ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी महिला से विवाह कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत महिला आयोग से की थी। आयोग के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

रामगंगानगर में पकड़े गए तीन केबल चोर
बरेली। रामगंगानगर में विद्युतीकरण के लिए रखे फर्म के केबल में से 70 मीटर केबल चोरी कर लिया गया।मिश्रीलाल एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म रामगंगानगर में विद्युतीकरण का काम रही है। फर्म की साइट पर रखे तार को चोर ले गए थे। फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर उवैश ने जाकर देखा तो नकटिया नदी के पास धुआं उठ रहा था। पास जाकर देखा तो तीन लोग जला हुआ केबल नदी में डाल रहे थे। तीनों ने अपना नाम निखिल, सुखदेव यादव और सोनू गंगवार बताया। तीनों को पुलिस के हवाले कर बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

टेलीग्राम के जरिये निवेश कराकर धोखाधड़ी, रिपोर्ट
बरेली। टेलीग्राम के जरिये निवेश करवाकर धोखाधड़ी कर ली गई। प्रेमनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जनकपुरी निवासी दीपक भसीन ने बताया कि टेलीग्राम पर उन्हे ग्लोबल वर्किंग नाम के ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप के लोगों ने एक लाख 60 हजार रुपये दबाव डालकर निवेश करवा दिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने अपने रुपये मांगे तो तीन लाख 60 हजार रुपये और देने के लिए कहने लगे। मना करने पर ठगों ने ग्रुप डिलीट कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed