फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second accused also arrested in case of assault on groom

Bareilly News: दूल्हे से मारपीट के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Second accused also arrested in case of assault on groom
आंवला। कुछ दिन पहले मेंस पार्लर से बरात घर जाते समय दूल्हे से मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी को भी तमंचा सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मोहल्ला पक्का कटरा निवासी नुसरत खां को बदायूं रोड से डिग्री कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट में आर्म्स एक्ट में बढ़ोतरी कर दी है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed