फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats full in long distance express trains a month before Holi

Railways: होली से एक माह पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल, इन गाड़ियों में लंबी वेटिंग

Fri, 10 Feb 2023 04:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 04:02 AM IST
सार

होली के त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने जरूरत के अनुसार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की भी तैयारी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Seats full in long distance express trains a month before Holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली से एक महीने पहले ही लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल होने लगी हैं। कई ट्रेनों में तो प्रतीक्षा सूची बढ़ने लगी है। इस बार होली आठ मार्च को मनाई जाएगी। प्रमुख त्योहारों पर नौकरीपेशा लोगों के साथ ही दूसरे प्रांतों और जिलों में काम करने वाले लोग भी घर लौटते हैं। सफर में कोई समस्या न हो, इसके लिए लोगों ने आरक्षित टिकट बुक कराना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बरेली से होकर 94 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें 31 ट्रेनें प्रतिदिन हैं। लंबी दूरी की 63 ट्रेनें सप्ताह में एक, दो, तीन और चार दिन यहां से होकर गुजरती हैं। सात ट्रेनों का बरेली में ठहराव नहीं है। त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने जरूरत के अनुसार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की भी तैयारी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

इन ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग 

लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के टिकटों की लगातार बुकिंग हो रही है। 12053/12054 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस, 14307/14308 बरेली-प्रयागराज स्पेशल, 12391/12392 बरेली-राजगिरी एक्सप्रेस, 13009/13010 हावड़ा-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 13005/13006 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14673/14674 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

उत्तर रेलवे ने 26 फरवरी से 11 मार्च तक 12053/12054 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस, 14307/14308 बरेली-प्रयागराज स्पेशल में अस्थायी रूप से दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में एक शयनयान और एक चेयरकार कोच लगाए जाएंगे।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की ज्यादा बुकिंग हो रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची बढ़ने लगी है। रेलवे की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed