{"_id":"68893fd8fe9e5292c90bad64","slug":"sdm-and-tehsildar-will-check-mdm-bareilly-news-c-4-vns1074-692388-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसडीएम और तहसीलदार चेक करेंगे एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसडीएम और तहसीलदार चेक करेंगे एमडीएम
विज्ञापन
बरेली। सभी एसडीएम और तहसीलदार सीएचसी-पीएचसी और प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करें। एमडीएम की गुणवत्ता परखें। यह निर्देश जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए।
विभागों को रैंकिंग में सुधार करने के लिए कहा। निर्देश दिए कि लक्ष्य को सभी एसडीएम शत-प्रतिशत पूरा करें। भू-लेख संबंधी जो भी वाद लंबित हैं, उनका जल्द निस्तारण करें। डीएम ने खनन विभाग के अफसरों पर नाराजगी जताई। कहा कि शिकायतें अधिक मिल रहीं हैं। शिकायतों का संज्ञान शासन स्तर से लिया जा रहा है। कार्यशैली में सुधार लाएं। कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति अच्छी नहीं है। किसानों को भुगतान शत-प्रतिशत किया जाए। यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, एडीएम (वि./रा.) संतोष कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद