फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scolded by brother for talking to boyfriend, student commits suicide

Bareilly News: प्रेमी से बात करने पर भाई ने डांटा, छात्रा ने दी जान

Thu, 13 Mar 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Scolded by brother for talking to boyfriend, student commits suicide
फरीदपुर। प्रेमी से बात करते देख भाई ने डांट दिया तो नाराज छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। वहीं, भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ बहन की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाई स्कूल की छात्रा का उसके रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसका प्रेमी बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह लगातार उससे फोन पर बात करती थी। छात्रा के मा-बाप पंजाब में मजदूरी करते हैं। छात्रा अपने भाई बहनों के साथ गांव में घर पर रहती थी। उसका एक दिन पहले ही हाई स्कूल का अंतिम पेपर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी। तभी उसके भाई ने उसे देख लिया। भाई ने उसे डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गई। डांट से नाराज छात्रा घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार वह रिश्तेदार से बात करती थी। भाई के डांटने पर उसने आत्महत्या की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--


छात्रा से संबंध बनाने का आरोपी डाल रहा था दबाव
छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी युवक बहन के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर उसका अश्लील फाेटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर उसकी बहन ने जान दे दी। पुलिस ने भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सहासा के मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed