फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Science park will be built in Ramganga Nagar residential scheme at a cost of Rs 40 crore.

Bareilly News: रामगंगा नगर आवासीय योजना में 40 करोड़ की लागत से बनेगा साइंस पार्क

Sun, 15 Dec 2024 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Science park will be built in Ramganga Nagar residential scheme at a cost of Rs 40 crore.
बरेली। बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना में 40 करोड़ रुपये की लागत से साइंस पार्क बनेगा। इसमें बदलती तकनीक और विज्ञान की जानकारी देखने और समझने को मिलेगी। विज्ञान की पढ़ाई के लिए बच्चे प्रोत्साहित होंगे। पार्क के लिए 21,000 वर्ग मीटर जमीन बीडीए ने दी। जल निगम की निर्माण शाखा पार्क बनाएगी। पार्क के लिए मिट्टी का परीक्षण हो गया है।
विज्ञापन

आगरा और बरेली में शासन ने साइंस पार्क प्रस्तावित किए है। आगरा के लिए डीपीआर तैयार हो गई। व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिलनी है। अब निर्माण शुरू होना है। साइंस पार्क के लिए बीडीए की ओर से दी गई जमीन का मृदा परीक्षण और भौगोलिक सर्वे पूरा हो गया। जमीन उपयुक्त पाई गई है। जल निगम की निर्माण डिजाइन सर्विस शाखा के परियोजना प्रबंधक रघुवंशराम ने बताया कि साइंस पार्क के बनने से विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी। इसके लिए आर्किटेक्ट को डीपीआर तैयार करनी है। आर्किटेक्ट रंजन शुक्ला ने बताया कि परियोजना शासन की प्राथमिकता में है। पहले आगरा में फिर बरेली में निर्माण होगा। प्रमुख सचिव पंधारी यादव खुद सक्रियता दिखा रहे हैं। अभी तक यूपी में सिर्फ गाजियाबाद में एक छोटा सा साइंस पार्क है, लेकिन अब शासन ने इसे प्राथमिकता में लेकर दो साइंस पार्क स्वीकृत किए है। पार्कों के बनने से बच्चे विज्ञान के प्रयोग सीख सकेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोट तकनीक से भी बच्चे रूबरू हों सकेंगे।
विज्ञापन


माॅडल और प्रदर्शनी के माध्यम से सिखाएंगे
विज्ञान के प्राथमिक सिद्धांतों को नई तकनीक के साथ जोड़कर समझाया जाएगा। माॅडल व प्रदर्शनी का आकर्षण रहेगा। डायनासोर का उदय और खात्मा कैसे हुआ। बल्ब कैसे जलता है। रोबोट कैसे कम करते हैं। एआई क्या है। कहां तक प्रयोग कर सकते है। ऐसे तमाम सवालों के जवाब साइंस पार्क में दिखाए और समझाए जा सकेंगे। एक ऑडिटोरियम भी रहेगा। प्रावधिक शिक्षा विभाग प्रस्तावित पार्क की डीपीआर आर्किटेक्ट के माध्यम से तैयार कराएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed