{"_id":"655cbd91db809d535e047827","slug":"school-children-took-out-awareness-rally-under-jal-jeevan-mission-in-bareilly-2023-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: स्कूली बच्चों ने दिखाई 'जल है तो कल है' की तस्वीर, गांव में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: स्कूली बच्चों ने दिखाई 'जल है तो कल है' की तस्वीर, गांव में निकाली जागरूकता रैली
Tue, 21 Nov 2023 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:54 PM IST
सार
बरेली में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल पर जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। जल निगम (ग्रामीण) की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर जल ज्ञान यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
पोस्टर पर जल जीवन मिशन के बारे में पढ़ते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जल बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, जल है तो ही जीवन है। इसी को साकार बनाते हुए बरेली में स्कूली बच्चों ने सोमवार को अनूठे अंदाज में पेंटिग्स बनाईं और जल संचयन व संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने जल पर आधारित ढेर सारी खूबसूरत रंगोली भी बनाईं। जल जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों ने गांव में रैली निकाली और 'जल है तो कल है' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौका था बरेली में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा के आयोजन का। जहां सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लेते हुए जल जीवन मिशन की नथपुर पेयजल परियोजना का भ्रमण किया। घर-घर तक शुद्ध पेयजल की उपयोगिता समझने के साथ ही छात्रों ने अपने हाथों से पानी की गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन
बरेली जल निगम (ग्रामीण) की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर जल ज्ञान यात्रा को रवाना किया। स्कूली बच्चों को सबसे पहले नथपुर पेयजल परियोजना ले जाया गया और हर घर जल योजना की जानकारी दी गई।
Trending Videos
छात्रों ने ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही शुद्ध पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया को देखा। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने पंप हाउस व क्लोरिनेशन रूम देखा और उसके फायदे भी जाने।
जल निगम की लैब में स्कूली बच्चों को पेयजल जांच की प्रक्रिया दिखाने के साथ ही भूजल, ग्रे वाटर का उपचार और अन्य संबंधित मुद्दों की जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों ने यहां अपने हाथों से पेयजल की गुणवत्ता भी जांची।
स्कूली बच्चों ने नथपुरा गांव में जल जागरूकता रैली भी निकाली। बच्चों को नुक्कड़-नाटक से जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना को समझाया गया और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने बनाए चित्रों के माध्यम से जल जागरूकता का संदेश दिया।