{"_id":"668358f1ed66746b700495a5","slug":"school-chalo-abhiyan-will-call-children-to-school-bareilly-news-c-4-bly1015-431045-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चों को विद्यालय बुलाएगा ''''स्कूल चलो अभियान''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चों को विद्यालय बुलाएगा ''''स्कूल चलो अभियान''''
Tue, 02 Jul 2024 07:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कोई भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने से न छूटे। इसके लिए अब प्रचार वाहन विद्यार्थियों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेगा। सोमवार को कंपोजिट विद्यालय जसौली से स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया। अतिथियों ने नवप्रवेशित बच्चों को पुष्प व उपहार देकर स्वागत किया।
विद्यालय में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का कुमकुम व अक्षत लगाकर स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। ग्राम प्रधानों और शिक्षकों को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये भेजे गए हैं। जिन बच्चों के खातों में धनराशि नहीं आई है। शिक्षक उन बच्चों, अभिभावक का नाम और पता बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें भी डीबीटी का लाभ मिल सके। विद्यालयों में 22,500 से अधिक बच्चों के नए नामांकन हुए हैं। विधायक ने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक विद्यार्थियों को विद्यालय जरूर भेजें, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। मंडलायुक्त ने कहा कि अभिभावक बच्चों को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट खरीदें। कार्यक्रम में सीडीओ जग प्रवेश, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह व अन्य उपस्थित रहे।