{"_id":"60aea41c8ebc3e29c512c3c9","slug":"scars-of-brutal-beating-on-the-body-but-the-cause-of-death-is-not-clear-bareilly-news-bly4477232139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान मगर मौत का कारण साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान मगर मौत का कारण साफ नहीं
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
करेली गांव में पति के बेड के नीचे मृत मिली थी 25 वर्षीय ममता
विज्ञापन
पति अभी भी पुलिस की हिरासत में, विसरा जांच के लिए सुरक्षित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चार से छह दिन पहले हुई थी मौत
बरेली। ससुराल में बेड के नीचे मृत मिली महिला के शरीर पर बेरहमी से पीटे जाने के निशान मिले हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अज्ञात बताया गया है जिसके बाद जांच के लिए उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
मंगलवार शाम सुभाषनगर के गांव करेली में 25 वर्षीय ममता का सड़ा-गला शव ससुराल में बेड के नीचे मिला था। ममता अपने पति मनोज के साथ रहती थीं, उनके कोई बच्चा भी नहीं था। कई दिन से पड़ा रहने की वजह से शव सड़ गया था लेकिन फिर भी मनोज उसी घर में रह रहा था। मनोज को लोग मानसिक रूप से कमजोर भी बता रहे हैं। ममता के भाई मुकेश ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा था कि सप्ताह भर पहले ससुराल वालों ने उनकी बहन की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद पुलिस ने ममता के पति मनोज को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान ममता के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि मृत्यु से पहले ममता की बेरहमी से पिटाई की गई। हालांकि इन चोटों को मौत का कारण नहीं माना गया है। किसी बीमारी के भी लक्षण ममता के शरीर में नहीं मिले जिस पर उसका विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोटें भले ही मिली हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। मृतका का पति अभी हिरासत में है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। - सुनील कुमार, इंस्पेक्टर सुभाषनगर
विज्ञापन
पति अभी भी पुलिस की हिरासत में, विसरा जांच के लिए सुरक्षित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक चार से छह दिन पहले हुई थी मौत बरेली। ससुराल में बेड के नीचे मृत मिली महिला के शरीर पर बेरहमी से पीटे जाने के निशान मिले हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अज्ञात बताया गया है जिसके बाद जांच के लिए उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।