फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scam worth Rs 5.33 crore captured in files

Bareilly News: 5.33 करोड़ का घोटाला फाइलों में कैद

Thu, 22 Aug 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 22 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Scam worth Rs 5.33 crore captured in files
नगर पालिका कार्यालय। संवाद
बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं में वर्ष 2018 से 2023 तक हुए डीजल घोटाले की जांच एक साल बाद भी फाइलों में दबी हुई है। तत्कालीन डीएम के आदेश पर जांच शुरू हुई थी, सिटी मजिस्ट्रेट इस मामले की छानबीन कर रहे थे। आरोप था कि नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा के समय में वर्ष 2017-18 में डीजल 41.61 लाख रुपये का खर्च हुआ था। उसी साल नगर पालिका परिषद का चुनाव हुआ और पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल बनीं। उसके बाद से हर साल एक करोड़ रुपये डीजल खपत की गई। यह जांच एक साल बाद भी फाइलाें में दबी हुई है।
विज्ञापन


पिछले पांच साल में खराब पड़े जनरेटरों की बात करें तो इन पर 5.33 करोड़ रुपये का डीजल खर्च हुआ है। वर्ष 2017-18 में 41 लाख रुपये तो वहीं वर्ष 2018-19 में डीजल का खर्चा बढ़कर 81 लाख तक पहुंच गया। वर्ष 2019-20 में डीजल 78.80 लाख रुपये का खर्च हुआ। वर्ष 2020-21 में डीजल का खर्चा बढ़कर 1.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, 2021-22 में डीजल 1.61 करोड़ रुपये का खर्च हुआ।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वर्ष 2022-23 में 88.44 लाख रुपये का डीजल खर्च दर्शाया गया। इस मामले की जांच ठीक तरीके से हो जाए तो कई कर्मचारी, अधिकारी और नेता लिप्त मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस तरह की जांच की फाइल मेरे सामने नहीं आई है। अगर ऐसी जांच फाइल होगी तो आज ऑफिस में दिखवाएंगे। अगर जांच तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने की है तो जाहिर है कि फाइल होनी चाहिए। फाइल देखने के बाद ही कुछ बता सकते हैं। अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ नगर पालिका बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed