पीलीभीत के डीएम और एसपी पर भड़के सांसद वरुण गांधी, जनता कर्फ्यू के दौरान भीड़ संग बजा रहे थे शंख और घंटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों दिन और बढ़ता ही जा रहा है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 415 पहुंच गई है और सात लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 मार्च की सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया था। इसका लोगों ने खूब सपोर्ट किया और इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मगर, जनता कर्फ्यू के दिन पीलीभीत की एक घटना ने यहां के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता वरुण गांधी को गुस्सा होने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, यहां के डीएम और एसपी द्वारा जनता कर्फ्यू के दौरान भिड़ के साथ शंख और घंटा बजाने का काम किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
और तो और इसे भाजपसांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर सरकार से संज्ञान लेने की मांग की है। वीडियो में जनता कर्फ्यू के दौरान जिस तरह की भीड़ दिखाई दे रही है, उसे गांधी ने बेहद गैरजिम्मेदाराना करार दिया है। उनका कहना है कि इस महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री के आवाहन पर जनता कर्फ्यू के दौरान ये व्यवहार प्रशासन को शभी नहीं देते। वीडियो ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने सरकार द्वारा संज्ञान लेने का आग्रह किया है। साथ ही सांसद ने पीएम के आह्वान पर किए गए ऐसे व्यवहार को गलत बताया है।
While many people,including myself,are in self-quarantine & India battles COVID-19 on a war footing,the conduct of the SP & DM of Pilibhit is callous & irresponsible.Times like these need mature conduct,like the PM advised.I urge action against those who violated the #JantaCurfew pic.twitter.com/7pZuPFBmup
— Varun Gandhi (@varungandhi80) March 23, 2020
कोरोना वायरस: पीलीभीत की महिला में संक्रमण की पुष्टि, 37 यात्रियों के साथ सऊदी अरब से लौटी थी वापस
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया ब्लॉक स्थित हररायपुर गांव निवासी एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महिला की उम्र 45 वर्ष है और वह 20 मार्च को सऊदी अरब से लौटी थी।
वहां से लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 37 लोगों की स्क्रीनिंग की थी। स्क्रीनिंग में एक महिला को संदिग्ध पाते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ सीमा अग्रवाल ने भी इस मामले की पुष्टि की है।
मालूम हो कि सऊदी अरब में उमरा करने गया अमरिया क्षेत्र के 37 यात्रियों का जत्था शुक्रवार को लौटा था। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने जानकारी होने पर अमरिया सीएचसी के एमओआईसी डॉ. लोकेश को गांव भेजा था। देर शाम तक उसकी स्क्रीनिंग हुई।
उसमें कोरोना जैसे लक्षण पाए गए तो उसे संदिग्ध मानते हुए जानकारी सीएमओ को दी गई। इसके बाद शनिवार सुबह डाक्टरों के पैनल ने परीक्षण कर उसका सैंपल लिया और जांच के लिए लखनऊ भेजा था।
मालूम हो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए रविवार को लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत 16 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। फिलहाल इन जिलों की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरे चरण में कुछ और जिलों में भी लॉक डाउन किया जा सकता है।
इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्धसरकारी उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाएं, राजकीय निगम व मंडल, समस्त व्यापारी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां, वर्कशाप, गोदाम एवं सार्वजनिक परिवहन (रोडवेज, सिटी परिवहन, प्राइवेट बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि) पूर्णतया बंद रहेंगे।