{"_id":"5d83dcfb8ebc3e013d651d63","slug":"satelite-flyover-bridge-bareilly-news-bly376789215","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट फ्लाईओवर- मंत्री जी चाहते हैं पीलीभीत रोड पर भी बने एक लेन.. तो बनाओ नया डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट फ्लाईओवर- मंत्री जी चाहते हैं पीलीभीत रोड पर भी बने एक लेन.. तो बनाओ नया डिजाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की ओर से सेटेलाइट फ्लाईओवर की एक लेन को पीलीभीत रोड पर भी उतारने का सुझाव देने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सेतु निगम के पास अब तक शासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन इससे पहले ही प्रशासन की ओर से सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक को इस पुल के डिजाइन को बदलने और निर्माण शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सेतु निगम के अधिकारी पशोपेश में हैं कि शासन की स्वीकृति के बगैर पुल का निर्माण कैसे शुरू कर दें।
सेटेलाइट फ्लाईओवर अभी ईसाइयों की पुलिया से कैंट की तरफ ही बनना स्वीकृत है जबकि केंद्रीय मंत्री ने हाल में पीलीभीत रोड पर इस फ्लाईओवर की एक लेन को उतारने का सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। सेतु निगम के पास अब तक इस लेन को बनाने के लिए कोई शासनादेश नहीं आया है। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से एक चिट्ठी सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक को भेजकर फ्लाईओवर में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में केंद्रीय मंत्री की चिट्ठी का भी हवाला दिया गया है। उधर, सेतु निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि जब तक शासन स्पष्ट निर्देश नहीं दे देता, तब तक वह कोई काम शुरू करना तो दूर नक्शे में बदलाव भी नहीं कर सकते। अभी तो अधिकृत तौर पर पीलीभीत रोड पर सर्वे भी नहीं हुआ है। ऐसे में प्रशासन के इस निर्देश से सेतु निगम के अधिकारी टेंशन में हैं।
‘सेटेलाइट पर पीलीभीत की ओर फ्लाईओवर की एक लेन बनाने संबंधी कोई आदेश उन्हें अब तक शासन से नहीं मिला है। ऐसे में स्वीकृत नक्शे में कोई बदलाव हो सकेगा या नहीं, यह अभी तय नहीं है।’
विज्ञापन
- वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम