फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf looted military area

सैन्य इलाके में सराफ को लूटा

Tue, 04 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 04 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरहद पर तनाव के बाद जिस तरह सैन्य इलाके में अलर्ट जारी होने का बाइक सवारों लुटेरों में जरा खौफ नहीं है। सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने वीरांगना चौक के पास सराफ से थैला लूट लिया। सराफ की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज करके लुटेरों की तलाश की जा रही है। किला के मलूकपुर का रहने वाले सोनू रस्तौगी की कांधरपुर गांव में सोना-चांदी के आभूषणों का काम है। वह गिरवीं गांठ का काम भी करते हैं। सोमवार की शाम को सोनू रस्तौगी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। लाल फाटक पर आए तो बंद था। इसलिए काफी देर उन्हें फाटक पर खड़ा रहना पड़ा। उनके पीछे बाइक पर दो लड़के खड़े थे। जैसे ही फाटक खुला वह लड़के तेजी के बाइक चलाकर वीरांगना चौक के पास आकर खड़े हो गए। उन्होंने तमंचे के बल पर सराफ को वीरांगना चौक रोक कर उनके 3.50 ग्राम चांदी और 10 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए। जल्दबाजी में लुटेरे सराफ की जेब की तलाशी नहीं ले पाए। इसकी वजह से उनके 45 हजार रुपये बच गए। सराफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक सवारों को आसपास तलाश गया, लेकिन पता नहीं लग पाया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि सराफ की तहरीर पर मुकदमा लिखकर लुटेरों की तलाश की जा रही है। दो संदिग्ध लड़के उनकी नजर में हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed