{"_id":"5b3378d14f1c1b264d8b8b16","slug":"santosh-hand-overs-list-of-work-worth-25-crores-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने सीएम को सौंपी 25 करोड़ के कामों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने सीएम को सौंपी 25 करोड़ के कामों की सूची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लखनऊ पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 25 करोड़ के कामों की सूची सौंपी। कहा, अफसरों और कार्यदायी संस्थाओं को अधूरे प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए जाएं। मंत्री के अनुसार सीएम ने उनको काम जल्दी पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर टेक्सटाइल पार्क पर काम में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि सरकार रामगंगा नदी पर बन रहे गोरा लोकनाथ पुल, आईवीआरआई ओवरब्रिज, लाल फाटक ओवरब्रिज के अधूरे प्रोजेक्ट पर काम में तेजी लाकर जल्दी पूरा कराने को कहा। कैबिनेट मंत्री ने सीएम को 25 करोड़ के उन कामों की सूची सौंपी, जो प्रोजेक्ट अधूरे हैं या फिर शुरू नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो काम शुरू नहीं हुए हैं, उनको सरकार जल्द शुरू कराए और जो काम अधूरे हैं, उनको जल्द पूरा कराएं, ताकि लोकसभा चुनाव की तैयारी को गति मिल सके।