फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanskrit Board exam results released, Kajal tops class 12th

Bareilly News: संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, 12वीं में काजल बनीं टॉपर

Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board exam results released, Kajal tops class 12th
संस्कृत बोर्ड के दसवीं (पूर्व माध्यमा) व 12वीं (उत्तर माध्यमा) का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ, जिसमें कक्षा दस में जिले में 42 छात्रों में 38 छात्रों ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन

कक्षा 12 में 20 छात्रों में से सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा कक्षा 11 में 24 में से 22 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12 में श्री किशन लाल आदर्श माध्यमिक संस्कृत विद्यालय नवाबगंज की काजल गिरि ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा श्रीमती जयदेवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के दीपक शंखधार ने 69.50 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के ही अनुराग पाठक ने 66 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दसवीं कक्षा में श्री बृजमोहन लाल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर के आर्यन मिश्रा ने 78.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं, गायत्री देवी संस्कृत विद्यालय की रिंकी यादव ने 76.57 अंकों से जिले में दूसरा स्थान और विद्यालय की ही शिखा ने 74.86 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed