फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sampling

छह महीने में खुल जाएगी अत्याधुनिक लैब, खाद्य सैंपलों की जांच अब महीनों नहीं लटकेंगी

Tue, 13 Aug 2019 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
sampling
एसएसडीए अभी जांच के लिए नमूने लखनऊ या दूसरी शहरों में भेजता है। लैब की संख्या कम होने और विभागीय अधिकारियों के पैरवी न करने के प्रयोगशाला में नमूनों महीनों पड़े रहते हैं और उनकी जांच नहीं होती। इस समस्या से निपटने के लिए मंडल मुख्यालय में 2500 वर्गमीटर पर खाद्य प्रयोगशाला शुरू को झंडी मिल गई है। सीएम के आदेश है कि यह प्रयोगशाला छह माह में बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन

अभी खाद्य नमूनों की जांच के लिए नमूनों को भेजने और उसकी जांच के वापस आने में काफी समय लगता है। तीन से छह माह से भी ज्यादा समय गुजरने के बाद भी जांच रिपोर्ट न मिलने से मिलावटखोरों पर जल्द कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अब सभी सुविधाओं से लैस खाद्य प्रयोगशाला का निर्माण मंडल मुख्यालय पर होना है। इस लैब में प्रभारी प्रयोगशाला कक्ष, कार्यालय, नमूना प्राप्ति कक्ष, कोडिंग रूम, नमूना स्टोरेज रूम, संयंत्र कक्ष, रासायनिक प्रयोगशाला, विश्राम कक्ष, हाट कक्ष, अभिलेख कक्ष, स्टोर और प्रसाधन भी बनने हैं। सीएम के आदेश हैं कि ये प्रयोगशाला जल्द से जल्द काम करना शुरू कर दे, इसलिए 25 सौ वर्गमीटर जगह वाले सरकारी बिल्डिंग की तलाश कर ली जाए। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है कि तो अगस्त में ही किराये के भवन लेने के लिए शासन को अवगत करा दिया जाए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने मांगा पेंडिंग सैंपल का ब्योरा
हाल में एक रिफाइंड का नमूना लखनऊ के बाद कोलकाता लैब में भेजा गया था। इन दोनों ही लैब ने इस नमूने को फेल कर दिया था। जबकि ये नमूने होली के समय लिए गए थे। यह मामला सामने आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने एफएसडीए के अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा से यह रिपोर्ट मांगी है कि विभागीय टीम ने कब-कब कितने नमूने भेजे हैं। उसमें से कितनों की जांच रिपोर्ट आई है और कितने लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed