Bareilly News: धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग, बरेली में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे। विरोध प्रदर्शन किया। सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विस्तार
बरेली में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैदर अली के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में बरेली जनमानस की ओर से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की गई है।
हैदर अली ने बताया कि वह ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ख्वाजा गरीब नवाज ने देश के सभी धर्मों के लिए मोहब्बत का संदेश दिया था, लेकिन कुछ लोग उनकी दरगाह पर अंगुली उठाकर सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: 'इसलिए हमने उसे गड्ढे में धकेला', दोस्तों का कबूलनामा; आरोपियों को देख भड़कीं सपना
संभल में हुई हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की गई है। साथ ही, वहां के सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी अपील की गई है। संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को 50- 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर लगे रोक
सपा जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि जो लोग धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।
उन्होंने मांग की है कि सोशल मीडिया, फेसबुक और व्हाट्सएप पर किसी भी धर्म के खिलाफ नफरत फैलाने वाले संदेशों पर कड़ा कानून बनाने की मांग की गई है। समाजवादी पार्टी ने इन मुद्दों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की अपील की है, ताकि भारत की गंगा-जमुना तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द को बचाया जा सके।