फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   samajwadi party corporators protest in the Municipal Corporation Office Bareilly

Bareilly News: विकास कार्य ठप होने पर भड़के सपा पार्षद, नगर निगम में धरना देकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2024 07:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

बरेली में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे सपा के पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मुख्य अभियंता कक्षा के बाहर पार्षदों ने धरना देकर नारेबाजी की। पार्षदों का कहना था कि उनके वार्डों में बार-बार आश्वासन देने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराए गए।

विज्ञापन
samajwadi party corporators protest in the Municipal Corporation Office Bareilly
नगर निगम में प्रदर्शन करते सपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में पार्षदों ने बुधवार को दोपहर नगर निगम मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कुछ पार्षदों ने कहा कि अभियंता और नगर निगम कार्यालय एस्टीमेट बनाने में व्यस्त रहता है। काम मौके पर नहीं हो रहे हैं। इसलिए पार्षद आंदोलित हुए हैं।

विज्ञापन


पार्षद दोपहर एक बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मुख्य अभियंता कक्षा के बाहर पार्षदों ने धरना देकर नारेबाजी की। पार्षदों का कहना था कि उनके बार-बार आश्वासन देने के बाद भी सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं कराए गए। जनता परेशान हो रही है, इसकी वजह से वे लोग धरना देने पर मजबूर हुए हैं। 
विज्ञापन


इन पार्षदों ने किया धरना प्रदर्शन 
धरना देने वालों में वार्ड 30 के अलीम खां, वार्ड 76 क्के मोहम्मद नासिर, वार्ड 70 के मोहम्मद सलमान, वार्ड 62 के अनीस व वार्ड 20 के आरिफ कुरैशी भी शामिल हुए। पार्षदों ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले नगर निगम ने सभी वार्डों में नाली और सड़कों के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे लेकिन उनके वार्डों में अभी तक काम शुरू नहीं कराए गए हैं। अगर सात दिन के भीतर काम शुरू नहीं किए गए तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि इससे पहले तीन अगस्त को भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसलिए दोबारा नगर निगम कार्यालय में आना पड़ा। पार्षदों की नारेबाजी का शोर शराबा सुनकर नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने धरनास्थल पहुंचे। पार्षदों की समस्याएं सुनीं और कहा कि अटके हुए काम कराए जाएंगे। 

पार्षदों की बात 
वार्ड 62 के पार्षद अनीस सकलैनी ने कहा कि मुझे पार्षद बने सवा साल हो गए। तीस लाख रुपये का काम प्रत्येक वार्ड में कराए जाने का निर्णय हुआ था पर मेरे वार्ड में एक ईंट नहीं लगी है। 

वार्ड 70 के पार्षद मोहम्मद सलमान ने कहा कि छह महीने से यही कहा जा रहा है कि एस्टीमेट बनाए जाने हैं और काम लगने वाले हैं। पता लगता है कि टेंडर तक नहीं पड़े। कभी कहते हैं कि फाइनेंशियल बिड नहीं खुले, कभी कहते हैं कि टेक्नीकल बिड नहीं खुलते। इसलिए काम अटके हुए हैं।

वार्ड 79 के पार्षद इरशाद अंसारी ने कहा कि मेरे वार्ड में छप्पर वाली मस्जिद वाली गली है। नाली टूट गई है। डोर टू डोर की गाड़ी गली तक नहीं पहुंच पाती, जब फोन करते हैं तो जेई कहते हैं कि कभी सीमेंट न होने के बहाना है तो कभी बजरी न होने की बात कही जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed