फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sachhas put forward 16 demands, Student Justice Movement put forward nine

Bareilly News: सछास ने रखीं 16 मांगें, छात्र न्याय आंदोलन नौ को

Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sachhas put forward 16 demands, Student Justice Movement put forward nine
बरेली। समाजवादी छात्र सभा (सछास) नौ सितंबर को शहर में छात्र न्याय आंदोलन करेगी। इस दौरान बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट से कलक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण छात्र न्याय मार्च निकालेगी। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में छात्र सभा की बैठक हुई।
विज्ञापन

सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज सहित प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों पर रोक है। इससे छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज दब रही है। 29,000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। इस निर्णय को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज पर नगर निगम का लगभग 32 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। इसे माफ किया जाए। आजाद छात्रावास की बदहाली और बढ़ती फीस भी चिंता का विषय है। सछास ने सरकार के समक्ष 16 मांगें रखी हैं। इनमें छात्रसंघ चुनाव की बहाली भी शामिल है। अग्निवीर योजना रद्द कर स्थायी सैन्य भर्तियां बहाल करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने और ओवरएज हुए युवाओं को आयु सीमा में छूट देने की मांग भी की गई है। अविनाश मिश्रा ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव किशन यादव, महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, अर्पित उपाध्याय, रिजवान खान, गौरव मिश्रा व उत्कर्ष मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed