{"_id":"67e074bf3ef3e09c7f09fe00","slug":"ruvi-achieved-national-recognition-in-hotel-management-education-bareilly-news-c-4-bly1015-604411-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि ने होटल प्रबंधन शिक्षा में हासिल की राष्ट्रीय पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि ने होटल प्रबंधन शिक्षा में हासिल की राष्ट्रीय पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने होटल प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) के वर्ष 2025 के लिए भारत के शीर्ष होटल प्रबंधन संस्थानों में 35वां स्थान प्रदान किया गया।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और राजभवन के अधिकारियों के सहयोग से विश्वविद्यालय ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने राज्यपाल के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और होटल प्रबंधन के क्षेत्र में भविष्य के नेताओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन कार्यक्रम को इसके नवाचारी पाठ्यक्रम, आधुनिक बुनियादी ढांचे और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर देने के लिए सराहा गया है। विश्वविद्यालय उद्योग जगत के नेताओं के साथ सहयोग को बढ़ावा देता है और छात्रों को कमाएं और सीखें की अवधारणा के तहत व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। संवाद