{"_id":"5e778ae78ebc3e6fd3100ddf","slug":"rumors-were-hot-amid-public-curfew-bareilly-news-bly4004606153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः जनता कर्फ्यू के बीच अफवाहों का गर्म रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः जनता कर्फ्यू के बीच अफवाहों का गर्म रहा बाजार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरस के खात्मे को लेकर लोगों ने हेलीकॉप्टर से दवा गिराए जाने की उड़ाई अफवाह
विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को पीएम मोदी की ओर से जनता कर्फ्यू के आह्वान में पूरा शहर शामिल हुआ, मगर इसे लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। व्हाट्सएप पर वायरल वीडियो के जरिए यह बताया जा रहा था कि क र्फ्यू के दौरान जब लोग घरों में कैद रहेंगे तो हेलीकॉप्टर से पूरे देश पर वायरस को मारने की दवा की बारिश कराई जाएगी। दवा लोगों पर न पड़े इसलिए उन्हें घरों में रहने को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक 19 और 20 मार्च को अफवाह उड़ी कि घर के बाहर दीपक जलाने और लौंग मिली काली चाय सुबह चार बजे पीने से कोरोना का वायरस प्रभावित नहीं करेगा। बगैर जाने समझे लोगों ने ऐसा किया भी। 21 मार्च की शाम वीडियो वायरल किया गया कि कर्फ्यू के दौरान हेलीकॉप्टर से दवा गिराई जाएगी, जिसे लेकर सुबह लोग घरों मेें कैद रहने के बावजूद हेलीकॉप्टर को देखने के लिए नजर आसमान में टिकाए रहे। वहीं एक और अफवाह उड़ी कि रामायण के बालकांड में हनुमान जी के सुनहरे और काले रंग के बाल निकल रहे हैं, जिनकी रामायण में यह बाल मिल रहे हैं, वह कोरोना के वायरस से संक्रमित नहीं होंगे। साथ ही अन्य बुरी बलाएं भी टलेंगी। कुछ लोगों ने इसे सच होने का दावा भी किया है। हालांकि इन सभी अफवाहों को विशेषज्ञों ने सिरे से खारिज किया है। उनके मुताबिक निरर्थक बातों पर ध्यान देने के बजाय लोग एक दूसरे के संपर्क में न आएं। तबियत खराब होने पर डॉक्टर से परामर्श लें, तभी बचाव हो सकता है। अन्य प्रयोग जानलेवा हो सकते हैं।