{"_id":"5f4572b68ebc3e3d11673947","slug":"ruhelkhand-university-final-year-exam-question-paper-will-be-of-only-two-hours-instead-of-three-bareilly-news-bly4174169141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय-अंतिम वर्ष की परीक्षा, तीन के बजाय सिर्फ दो घंटे का ही होगा प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय-अंतिम वर्ष की परीक्षा, तीन के बजाय सिर्फ दो घंटे का ही होगा प्रश्नपत्र
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
सवालों की संख्या भी कम होगी, एक सितंबर से स्नातक-परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के निर्देश जारी
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष की एक सितंबर से होने वाली परीक्षाओं के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रश्नपत्र का समय तीन घंटे से घटाकर दो घंटे कर दिया गया है। इसी के हिसाब से प्रश्नों की संख्या भी कम कर दी गई है। हालांकि, सोमवार को कुछ छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मिलकर नए प्रश्नपत्र का पैटर्न न बताने पर नाराजगी जाहिर की थी।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 मार्च को स्नातक और परास्नातक की सभी परीक्षाओं को बीच में ही रोक दिया था। इसके बाद अब केवल स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष की कक्षाओं के लिए ही विश्वविद्यालय ने संबद्ध 548 महाविद्यालयों में एक सितंबर से परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षाएं पहले से निर्धारित केंद्रों पर होंगे। परीक्षक भी वही रहेंगे। बदलाव यह किया गया है कि प्रश्नपत्र अब तीन घंटे के बजाय सिर्फ दो घंटे कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पेपर में प्रश्नों की संख्या को कम किया गया है। इस संबंध में सभी महाविद्यालयों को परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

करीब सवा दो लाख छात्रों को जारी किए जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश पत्र
इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए करीब सवा दो लाख छात्रों को नए सिरे से ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन इसे एक-दो दिन में पूरा कर लेगा। छात्र इसका कहीं से भी प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर सैनिटाइजर और थर्मन स्क्रीनिंग का इंतजाम रहेगा। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में अनुपालन कराने के निर्देेश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
‘स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं कराने के लिए तैयारी लगभग पूरी है। महाविद्यालयों को नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। छात्रों को जल्द ही ऑनलाइन प्रवेश पत्र भी दे दिए जाएंगे।’ - संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक