फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand university degree will now photos

रुहेलखंड विवि की डिग्री पर अब फोटो लगेगी

Mon, 11 Jan 2016 02:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालयों की अब फर्जी डिग्री बनाना आसान नहीं होगा। इस पर छात्र की फोटो होगी। अब तक यूपी बोर्ड की मार्कशीट पर फोटो लगता है, लेकिन किसी विश्वविद्यालय की डिग्री पर फोटो नहीं लगता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री और मार्कशीट लगाकर लोग नौकरियां ले लेते हैं। जांच होती है तो फर्जीवाड़ा पकड़ लिया जाता है। अगर जांच नहीं हुई तो नौकरियां चलती रहती हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आए दिन फर्जीवाड़ा पकड़ा जाता है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र से नए तरह की डिग्री मिलेगी। डिग्री पर बार कोड के साथ ही फोटो भी लगकर आएगा। इसमें छात्र की स्कैन फोटो लगेगी। ताकि मार्कशीट का फर्जीवाड़ा न हो पाए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही है। विश्वविद्यालय इस कोशिश में लगा है कि किसी तरह से विश्वविद्यालय की खामियों को रोका जा सके।
विज्ञापन

 
---------------
फर्जी डिग्री लगाकर पाई थी नौकरी
बरेली। बरेली जिले में ही माध्यमिक शिक्षा में फर्जी मार्कशीट लगाकर 10 अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी ले ली थी। जांच के बाद फर्जी मार्कशीट पकड़ी जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से भी हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अगले शैक्षिक सत्र से डिग्री पर बार कोड शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही छात्र की फोटो भी डिग्री पर लगाई जाएगी। इसके बाद कोई भी फर्जी डिग्री नहीं बना पाएगा।
- प्रो. मुशाहिद हुसैन, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed