कौन हैं सांसद छत्रपाल सिंह: शपथ ग्रहण के बाद सदन में लगाया ऐसा नारा, मच गया हंगामा; विपक्ष ने कही ये बात
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंगलवार को संसद में लोकसभा सदस्य के रूप में हिंदी में शपथ ली। शपथ लेने के बाद जाते-जाते उन्होंने ऐसा नारा लगा दिया, जिससे सदन में बवाल मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंगलवार को सदन में शपथ ग्रहण के बाद ऐसा नारा लगाया, जिस पर हंगामा मच गया। भाजपा के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत कहकर अपना शपथ ग्रहण पूरा किया। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंगलवार को संसद में लोकसभा सदस्य के रूप में हिंदी में शपथ ली। शपथ लेने के बाद जाते-जाते उन्होंने ऐसा नारा लगा दिया, जिससे सदन में बवाल मच गया। दरअसल, शपथ लेने के बाद भाजपा सांसद ने 'जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत' बोल दिया। छत्रपाल सिंह गंगवार के इस नारे के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद में हंगामा करना शुरू कर दिया और इसे संविधान विरोधी कृत्य बताया।
कौन हैं छत्रपाल सिंह गंगवार
छत्रपाल सिंह पहली बार बरेली से सांसद चुने गए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में बरेली से आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काटकर इस बार छत्रपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया था। छत्रपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 35000 से अधिक वोटों से हराया। छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद बनने से पहले बरेली की बहेड़ी विधानसभा से भाजपा के विधायक रह चुके हैं।
पूर्व सांसद संतोष गंगवार को मानते हैं राजनीतिक गुरु
छत्रपाल गंगवार राजनीति के मैदान में जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2007 में सपा के अताउर रहमान को और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार नसीम अहमद को उन्होंने मात दी थी। पेशे से शिक्षक रहे छत्रपाल की किसानों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। छत्रपाल, पूर्व सांसद संतोष गंगवार को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते रहे हैं।