फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rubber factory employees will file reply in Mumbai High Court

Bareilly News: मुंबई उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करेंगे रबर फैक्टरी के कर्मचारी

Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Rubber factory employees will file reply in Mumbai High Court
बरेली। रबर फैक्टरी काॅलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर एवं रामपुर गार्डन स्थित अग्रसेन पार्क में बुधवार को एसएंडसी कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। इसमें मूल वेतन के ब्याज व बोनस को खारिज करने पर 21 दिन के भीतर मुंबई उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करने की बात कही गई। बता दें कि रबड़ फैक्टरी के कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर मुंबई उच्च न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


बैठक में यूनियन के महामंत्री अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 27 मार्च को ऑफिशियल लिक्विडेटर को मुंबई जाकर कर्मचारियों के सभी साक्ष्य दिखाए गए थे। मुंबई उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कर्मचारियों के दावों में उनके मूल वेतन के साथ डीए, डीएफए के साथ एचआरए, मेडिकल एलाउंस, एजुकेशन एलाउंस को भी मंजूरी दी है। जबकि कर्मचारियों के मूल वेतन पर लगाए गए ब्याज को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कर्मचारियों के वर्ष 1997-98 और 1998-99 के समय का बोनस भी खारिज कर दिया गया। इसको लेकर 21 दिन में जवाब मांगा गया है। अशोक मिश्रा ने कहा कि यूनियन इस पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएगी। बैठक में प्रमोद कुमार, हैदर नवी, फैयाज खां, पुत्तन खां, प्रदीप रस्तोगी, काके, धनी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed