फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion will remain for three days ahead dhanteras 2023

Bareilly News: आठ नवंबर से तीन दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन, इन इलाकों में नहीं जा सकेंगे वाहन

Mon, 06 Nov 2023 08:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Nov 2023 08:22 AM IST
सार

बरेली में धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार गुलजार है। लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके मद्देनजर शहर में आठ से 10 नवंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Route diversion will remain for three days ahead dhanteras 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के मद्देनजर बरेली में आठ से 10 नवंबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। दोपहर 12 से रात 10 बजे तक तीन पहिया, चार पहिया वाहन या ई-रिक्शा चिह्नित इलाकों में नहीं जा सकेंगे। इस दौरान प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। रविवार को एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया।

विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान नावल्टी चौराहे से कोई भी तीन और चार पहिया वाहन सिकलापुर, कुतुबखाना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। सिकलापुर चौराहे से पुराने बस अड्डे व साहू गोपीनाथ चौराहे की ओर भी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पांच हजार में बेच दी पत्नी की इज्जत, घर में ही दो लोगों ने बारी-बारी से की दरिंदगी; दर्दनाक है कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

खलील तिराहे से भी कोई तीन पहिया, चार पहिया वाहन या ई-रिक्शा कुतुबखाना चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। किला रेलवे क्रॉसिंग से साहू गोपीनाथ और साहू गोपीनाथ से किला क्रॉसिंग की ओर भी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। धनतेरस पर बाजारों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज और बिशप मंडल इंटर कॉलेज में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed