फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University Opportunity for students to earn while they study at AEDP centers

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई का अवसर, एईडीपी के चार नए केंद्र खुले

Tue, 15 Sep 2026 11:21 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 15 Sep 2026 11:21 AM IST
सार

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस वर्ष अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के चार नए केंद्र शुरू होंगे। इससे विश्वविद्यालय में एईडीपी केंद्रों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई का मौका भी मिलेगा। 

विज्ञापन
Rohilkhand University Opportunity for students to earn while they study at AEDP centers
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) के तहत इस वर्ष चार नए केंद्र संचालित होंगे। यह पहल पढ़ाई भी कमाई भी के सिद्धांत पर आधारित है। इन केंद्रों के साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध एईडीपी केंद्रों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।

विज्ञापन


अब तक मात्र एक महाविद्यालय में एईडीपी केंद्र था। इस सत्र से रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध चार कॉलेज एईडीपी केंद्र स्थापित हो चुके हैं। इनमें से दो केंद्र कैंपस में स्वीकृत हुए हैं। एक केंद्र ज्योति कॉलेज में स्वीकृत हुआ है। वहीं, एक केंद्र राजकीय कॉलेज, बदायूं बिल्सी में स्वीकृत हुआ है। नैक मान्यता प्राप्त और एनआइआरएफ रैंकिंग वाले संबद्ध महाविद्यालयों को एईडीपी पाठ्यक्रमों के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन


इन संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए अलग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं होगी। पिछले वर्ष यह केंद्र साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में बीबीए रीटेल नाम से खोला गया था। मीडिया प्रभारी विनय वर्मा ने बताया कि कॉलेजों ने रुचि दिखाई है, एईडीपी कोर्स से विद्यार्थी पढ़ाई व कमाई एक साथ कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए केंद्रों पर उपलब्ध पाठ्यक्रम
इस सत्र में कैंपस के दो केंद्रों पर व्यवसाय प्रबंधन में बीबीए टूरिज्म हॉस्पिटेलिटी और बीए (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं व बीमा) पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। ज्योति कॉलेज ने बीबीए रीटेल और एक अन्य कोर्स के लिए प्रस्ताव भेजा है। प्रबंध निदेशक डीडी रावत ने बताया कि महाविद्यालय का चयन एईडीपी कोर्स के लिए हुआ है, हालांकि कोर्स शुरू होने में अभी समय लगेगा। 

राजकीय महाविद्यालय बिल्सी का चयन भी बीबीए रीटेल और बीबीए हेल्थ के लिए हुआ है। एईडीपी के तहत प्रवेशित छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप पूरी करने पर संबंधित संस्थान प्रमाणपत्र देता है। उन्हें निर्धारित मानदेय भी उपलब्ध कराया जाता है। रुविवि ने कई कॉलेजों से एईडीपी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें बीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), बीकॉम (रिटेल, ऑपरेशन मैनेजमेंट) और बीएससी (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशन) जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed