फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways got 15 new BS-6 model buses, will get 60 more

Bareilly News: रोडवेज को बीएस-6 मॉडल 15 नई बसें मिलीं, 60 और मिलेंगी

Sun, 19 Nov 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways got 15 new BS-6 model buses, will get 60 more
बरेली। रोडवेज को बीएस-6 मॉडल की 15 नई बसें मिल गई हैं। जल्दी ही 60 बसें और मिलने की उम्मीद है। इससे दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश पर रोक से पैदा हुई समस्या काफी हद तक दूर होगी। लोकल रूटों पर भी रोडवेज बस सेवा में सुधार होगा।
विज्ञापन

बरेली परिक्षेत्र को बीएस-6 मॉडल की 79 नई बसें आवंटित हुई थीं। पिछले दिनों चार बसें मिल गई थीं। वर्तमान में बरेली के पास 10, पीलीभीत के पास नौ, बदायूं और रुहेलखंड डिपो के पास 11-11 बीएस-6 मॉडल की बसें हैं। एक नवंबर से प्रदूषण के कारण दिल्ली में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 मॉडल के अलावा अन्य बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इससे चारों डिपो के सामने दिल्ली रूट पर समस्या खड़ी हो गई है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बीएस-4 मॉडल की बसों को दिल्ली के स्थान पर कौशांबी तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं और पीलीभीत डिपो के पास बीएस-4 मॉडल बसों की भी कमी है। ऐसे में नई 15 बसों में से आठ का बदायूं और सात का पीलीभीत के लिए आवंटन किया गया है। पंजीकरण के बाद जल्द ये बसें दौड़ने लगेंगी। इसके बाद 60 बसें और मिलनी हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि नई बसें मिलने के बाद रोडवेज की सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed