फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways drivers and conductors will get training in sign language

Bareilly News: रोडवेज के चालक-परिचालकों को मिलेगा सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण

Sun, 14 Sep 2025 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers and conductors will get training in sign language
बरेली। रोडवेज के चालक-परिचालकों के लिए सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 28 सितंबर को परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज ने यह निर्णय मूकबधिर दिव्यांगों की सुविधा के मद्देनजर लिया है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से आरएम को भेजे गए पत्र में शिविर के आयोजन के लिए अभी से तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि अगर स्थानीय स्तर पर कोई मूकबधिर दिव्यांग कल्याण संस्था काम करती है तो उसका सहयोग भी लिया जाए।
विज्ञापन

शिविर में ऐसे दिव्यांगों को भी बुलाया जाए, ताकि चालक-परिचालक उनकी भाषा को आसानी से समझ सकें। रोडवेज बसों में दिव्यांगों के लिए किराये में छूट दी जाती है, लेकिन मूकबधिर दिव्यांगों की सांकेतिक भाषा को चालक-परिचालक नहीं समझ पाते। इससे दिव्यांगों को असुविधा होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed