फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus blocked by truck and set on fire

Bareilly News: ट्रक से टकराकर खाई में गई रोडवेज बस

Wed, 03 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus blocked by truck and set on fire
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह तड़के छह बजे के करीब शाहजहांपुर से बरेली की ओर आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस बाकरगंज गांव के पास पहुंचते ही ओवरटेक करते समय बेकाबू हो गई। एक ट्रक से टकराती हुई खाई में पेड़ से जाकर टकरा गई।
विज्ञापन

बस में सवार करीब 20 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फरीदपुर सीएचसी भिजवाया, जिसमें रोडवेज परिचालक के साथ आठ लोगों कोे चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बरेली डिपो की बस से चालक तेज रफ्तार से एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था। तभी स्टेयरिंग रॉड निकल जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और एक वाहन से टकराती हुई बाकरगंज के पास सड़क किनारे खाई में पेड़ से जाकर टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कटरा की मुन्नी देवी, सेहरामऊ के सुधीर, तिलहर के कृष्ण बहादुर, ताराचंद मेहता, हिमाचल प्रदेश के पौण्ता निवासी अभिषेक मेहता, सिरौली के हरदासपुर निवासी परिचालक सुनील कुमार और एक बच्चा घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने गंभीर घायल ताराचंद मेहता, मुन्नी देवी को जिला अस्पताल रेफर किया है।

हादसे के बाद भटकते रहे यात्री : हादसे के बाद बमुश्किल लोगों को निकाला गया। इस दौरान कई यात्री भटकते रहे। रोडवेज बस को हटाते समय हाईवे पर 15 मिनट के लिए जाम लग गया।


हालांकि उसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रोडवेज बस की स्टेयरिंग रॉड निकलने से अनियंत्रित होकर बस खाई में चली गई थी। घायलों को उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed