{"_id":"5d7fed5d8ebc3e93c315937a","slug":"roadways-bareilly-news-bly3763997158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में है चालक और परिचालकों का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में है चालक और परिचालकों का अभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज में चालक और परिचालकों का भारी अभाव है। इस कारण बसों के संचालन में काफी दिक्कतें हैं। परीक्षा होने के बाद भी नियुक्तियां लटकी हुई हैं।
रोडवेज के मात्र रुहेलखंड डिपो की बात करें तो इसमें 52 चालक और 41 परिचालकों की कमी है। इसमें भी 341 चालकों और 404 परिचालकों की जरूरत है। इस कमी के साथ ही यहां 24 ऐसी गाड़ियां हैं, जिसमें डबल चालक की व्यवस्था की गई। ऊपर से लगभग 15 प्रतिशत लोग अवकाश पर रहते हैं। इस तरह रोडवेज में बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। रोडवेज में चालक परिचालक की स्थिति पर नजर डालें तो इसमें निगम के चालक 64 और संविदा चालक 225 है, जबकि परिचालक में निगम के 68 और संविदा के परिचालक 295 हैं। यही स्थित लगभग क्षेत्र के दूसरे डिपों में भी है। इसमें बरेली, पीलीभीत और बदायूं डिपो हैं।
इस संबंध में रुहेलखंड डिपो के स्टेशन अधीक्षक दिनेश सिंह भदौरिया का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई समस्या नहीं है। रोडवेज बसों को बेहतर ढंग से चलाने के लिए चालक परिचालकों की जरूरत है। इसके लिए परीक्षाएं हो चुकी हैं अब नियुक्तियां भी जल्द हो जाएंगी।