फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways AC-sleeper buses will run on interstate routes from Bareilly

UP: बरेली से अंतरराज्यीय मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज की एसी-स्लीपर बसें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Thu, 25 Sep 2025 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 02:11 PM IST
सार

रोडवेज बरेली परिक्षेत्र से अंतरराज्यीय मार्गों पर एसी और स्लीपर बसों का संचालन करेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। यह सेवा शुरू होने से प्रवासियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Roadways AC-sleeper buses will run on interstate routes from Bareilly
सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ीं रोडवेज की बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली, छठ पूजा के दौरान रोडवेज बरेली से 15 नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करेगा। साथ ही, निजी ट्रैवल एजेंसियों से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए अंतरराज्यीय सेवाओं के विस्तार की कवायद भी तेज हो गई है। रोडवेज अपने बेड़े में बसों की संख्या बढ़ा रहा है। बेड़े में नई एसी, वॉल्वो और स्लीपर श्रेणी की बसों को शामिल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों 20 नई एसी बसें मिलने के बाद बरेली परिक्षेत्र में इनकी संख्या अब 52 हो गई है। इनमें से बरेली और रुहेलखंड को आठ-आठ, बदायूं और पीलीभीत को दो-दो बसें आवंटित की गई हैं। दीपावली से पहले चार वॉल्वो और चार एसी स्लीपर बसें भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन


अंतरराज्यीय बस सेवा के नाम पर परिक्षेत्र की बसें दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और चंडीगढ़ जाती हैं। मथुरा, आगरा, जयपुर के लिए ट्रेनों की संख्या कम होने से इस रूट पर बसों की संख्या ज्यादा है। अब इस रूट पर एसी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- संवाद: चुनौतियां ज्यादा, संसाधन कम... फिर भी खेलों में आगे बढ़ रहीं बरेली की महिला खिलाड़ी

त्योहार के सीजन में काफी संख्या में प्रवासी घर आते हैं और फिर काम पर लौटते हैं। इसको देखते हुए गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज लोगों को निजी ट्रैवल एजेंसियों के मुकाबले सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प देगा। 

अनुभवी चालकों की कमी आ रही आड़े
परिक्षेत्र में चालकों की कमी है। लंबे रूटों और अंतरराज्यीय बस सेवा के लिए अनुभवी चालकों की कमी आड़े आ रही है। हाल के महीनों में रोडवेज तीन बार संविदा चालकों भर्ती कर चुका है। 25 चालकों को प्रशिक्षण के लिए भी भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन चालकों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।

इन रूटों पर पहले से एसी बस सेवा
बरेली-प्रयागराज, बरेली-मेरठ, बरेली-देहरादून, बरेली-मथुरा-आगरा, बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ रूटों पर पहले से बस एसी बस सेवा उपलब्ध है। नई एसी बसें मिलने के बाद अब इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ नए रूटों पर भी सेवा शुरू की जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने कहा कि त्योहारी सीजन में किसी रूट पर बसों की कमी नहीं रहेगी। नए रूटों पर भी एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। अंतरराज्यीय बस सेवा को भी विस्तार दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में 15 नए रूटों पर बस सेवा शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed