फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways AC buses will not go to Delhi Anand Vihar from 1st July

UP Roadways: एक जुलाई से दिल्ली के आनंद विहार नहीं जाएंगी रोडवेज की एसी बसें, यह है वजह

Tue, 28 May 2024 05:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 May 2024 05:57 AM IST
सार

दिल्ली में प्रदूषण के कारण बीएस-6 मॉडल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बरेली परिक्षेत्र में रोडवेज के पास जनरथ श्रेणी की 32 बसें हैं। ये सभी बीएस-4 मॉडल की हैं।

विज्ञापन
Roadways AC buses will not go to Delhi Anand Vihar from 1st July
रीजनल वर्कशॉप में खड़ी बीएस-मॉडल की एसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी रोडवेज की बीएस-4 मॉडल की एसी बसें एक जुलाई से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। इन बसों को गाजियाबाद स्थित कौशांबी बस अड्डे तक ही चलाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के कारण बीएस-6 मॉडल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


बरेली परिक्षेत्र में रोडवेज के पास जनरथ श्रेणी की 32 बसें हैं। ये सभी बीएस-4 मॉडल की हैं। इनका संचालन दिल्ली व लखनऊ रूट पर किया जाता है। छह महीने पहले सामान्य श्रेणी की बीएस-4 मॉडल की बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। उसके बाद परिक्षेत्र को बीएस-6 मॉडल की 200 से ज्यादा नईं बसें मिल चुकी हैं, लेकिन जनरथ श्रेणी में बीएस-6 मॉडल की बसें मिलने का इंतजार अब तक है।
विज्ञापन


अब एक जुलाई से बीएस-4 मॉडल की एसी बसों का भी दिल्ली में प्रवेश बंद हो जाएगा। हालांकि, ये बसें कौशांबी तक जा सकेंगी। वहां से आनंद विहार के बीच दूरी ज्यादा नहीं है, लेकिन भीषण गर्मी और ट्रैफिक की वजह से यात्रियों को दिक्कत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसी वर्ष मिलनी शुरू हो जाएंगी नए मॉडल की बसें
सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि परिक्षेत्र में अभी सभी एसी बसें बीएस-4 मॉडल की हैं। दिल्ली में प्रवेश पर रोक के कारण फिलहाल एसी बसों को कौशांबी तक चलाया जाएगा। इसी साल बीएस-6 और सीएनजी चालित एसी बसें मिलने लगेंगी। बीएस-6 मॉडल की एसी बसों पर भी केंद्रीय वर्कशॉप में काम चल रहा है।
सामान्य श्रेणी की 10 नई बसें और मिलीं

बरेली परिक्षेत्र को बीएस-6 मॉडल की 10 नई सामान्य बसें और मिल गई हैं। अगले माह 10 और सामान्य श्रेणी की बसें मिल जाएंगी। नई मिलीं 10 सामान्य बसों में बरेली और रुहेलखंड डिपो के लिए चार-चार, पीलीभीत डिपो के लिए दो बसें आवंटित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed