फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads washed away in floods, budget drought in the name of repairs

Bareilly News: बाढ़ में बही सड़कें, मरम्मत के नाम पर बजट का सूखा

Sat, 01 Feb 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Roads washed away in floods, budget drought in the name of repairs
बरेली। लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें सितंबर 2024 में आई बाढ़ और बारिश के दौरान बह गईं थीं, जोकि अब तक नहीं बन सकीं हैं। इससे पचास गांवों के एक लाख से अधिक लोग प्रभावित है। सड़कों की मरम्मत के लिए बजट का सूखा है। जनप्रतिनिधि मांग उठा रहे हैं तो अधिकारी उन्हें यही जवाब दे रहे हैं कि एस्टीमेट तैयार करके बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही काम कराएंगे।
विज्ञापन

फरीदपुर के विधायक डॉ. प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने जिला विकास और समन्वय निगरानी समिति की बैठक में मुद्दा उठाया था। उन्हें अधिकारियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया है। विधायक के मुताबिक फरीदपुर क्षेत्र में कुआंटांडा-खरेली मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग को कंजरौटा से जोड़ने वाले मार्ग में एक हिस्सा और कल्यानपुर गांव का मार्ग भी बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ है। पैगानगरी से गोला लोकनाथपुर बसंतपुर होते हुए गुलड़िया मार्ग का आधे से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त है और मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा शासन स्तर तक सड़क की खस्ताहाली को उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चौड़ीकरण के लिए बजट जल्दी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन

बाढ़ से जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं थीं। उन्हें ठीक कराने के लिए एस्टीमेट बन गए हैं। मंजूरी मिलनी भी शुरू हो गई है। जिनकी मंजूरी मिली है, उनके टेंडर लग गए हैं और कुछ में काम हुआ है। जो रह गईं हैं उनके लिए प्रक्रिया चल रही है। - अजय कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मार्गों की हालत खराब
मार्ग का नाम किलोमीटर
भमौरा आंवला मार्ग से बेहटा लालच मार्ग 4.33
फतेहगंज पूर्वी से कुठला फरीदपुर मार्ग 4.00
एनएच-24 से रसोइया मार्ग 3.60
भगवंतापुर मेवाशफीपुर मार्ग 2.9

भिटौरा बहेड़ी से नगरिया कला मार्ग 3.30
मानपुर-पदमी मार्ग 8.00
बरगवां मार्ग 2.5
पैगानगरी से गोलालोकनाथपुर बसंतपुर होते हुए गुलड़िया मार्ग 16.77
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed