फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads that are sold in the name of the hospital parking

अस्पताल वाले पार्किंग के नाम पर बेच रहे हैं सड़क

Tue, 29 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roads that are sold in the name of the hospital parking
पा‌िककिऱ्र्किंग
नगर निगम की जमीन पर अनाधिकृत पार्किंग बनाकर अवैध कमाई करने में  डॉक्टर भी किसी से पीछे नहीं हैं। शहर के बड़े नर्सिंग होम्स ने सड़क पर नगर निगम से बिना अनुमति लिए न केवल पार्किंग बना रखी है बल्कि उनको ठेके पर भी उठा रखा है। डॉक्टरों के ठेकेदार इलाज कराने आने वाले मरीज के तीमारदारों से वाहन पार्क करने के नाम पर अनाधिकृत वसूली करते हैं। 
विज्ञापन

सिविल लाइन, राजेंद्रनगर, पीलीभीत बाईपास,रामपुर गार्डन आदि शबी क्षेत्रों में कई अस्पताल और नर्सिंग होम्स ने सड़क के किनारे पार्किंग बना रखी है। राजेंद्र नगर में एक अस्पताल ने सड़क पर पार्किंग बनाकर उस पर अपने कर्मचारी लगा रखे हैं। नर्सिंग होम के ये कर्मचारी प्रति बाइक 10 रुपये और कार खड़ी करने के 25 रुपये वसूलते हैं। रात के वक्त वाहन पार्किंग का रेट बढ़ा दिया जाता है। सड़क पर पार्किंग बनाने से पहले किसी भी अस्पताल ने नगर निगम से अनुमति नहीं ली और न ही नगर निगम को अनाधिकृत रूप से चल रही पार्किंग से कोई राजस्व मिल रहा है। अनाधिकृत पार्किंग के लंबे समय से चल रहे धंधे पर लगाम लगाने में नगर निगम ने भी अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं। 
विज्ञापन

क्या हैं नियम 
बीडीए नियमों के मुताबिक किसी भी नर्सिंग होम या अस्पताल भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए उसमें पार्किंग का होना आवश्यक है। अगर अस्पताल दो या तीन मंजिल बना है तो प्रत्येक मंजिल के हिसाब से निर्धारित संख्या में वाहनों  के लिए पार्किंग होनी चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार
फोटो-
‘सड़क पर पार्किंग बनाकर गाड़ियां खड़ी कराना और पैसा वसूलना पूरी तरह गलत है। मैं इस बारे में अपने आईएमए के साथियों से बात करूंगा। आम सहमति बनाकर इसे रोका जाएगा। नगर निगम से भी इस बारे में बात की जाएगी।’ 
डा. रवीश अग्रवाल, अध्यक्ष आईएमए 
फोटो-
‘मैं इस बात से सहमत हूं कि सरकारी जमीन पर पार्किंग बनाना गलत है। लेकिन मरीज के साथ आने वाला हर तीमारदार चाहता है कि उसका वाहन चोरी न हो। इसकी व्यवस्था अस्पताल को देखनी पड़ती है। इसके लिए पांच या छह कर्मचारी रखने होते हैं। उनका खर्च निकालने के लिए पार्किंग शुल्क लेते हैं।’ 

डा. प्रमेंद्र महेश्वरी, प्रबंध निदेशक गंगाचरन अस्पताल 
 फोटो-
सड़क से हटेगी अवैध पार्किंग 
नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव का कहना है कि जिन नर्सिंग होम मालिकों ने सड़क के किनारे नगर निगम की जमीन पर पार्किंग बना रखी है, वह पूरी तरह अवैध है। तीमारदारों से वाहन पार्क करने का शुल्क वसूला जाना भी पूरी तरह अनाधिकृत है। इसे अभियान चलवाकर हटवाया जाएगा।  इस बारे में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बातकर इसी माह सड़क के किनारे अवैध पार्किंग हटवाने का अभियान चलाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed