फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads dug for sewer line... unfinished work, life in danger

Bareilly News: सीवर लाइन के लिए खोद दी सड़कें...अधूरा काम, खतरे में जान

Mon, 10 Apr 2023 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Roads dug for sewer line... unfinished work, life in danger
बरेली। सीवरेज योजना के सेंट्रल जोन फेज थ्री का काम अधूरा है। जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। जरा सा चूक हुई तो गहरे गड्ढे में गिरकर चोटिल हो सकते हैं। लोगों की जान खतरे में पड़ रही है, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल जोन फेज थ्री के लिए 42.20 लाख रुपये मंजूर हुए थे। 26 जून 2020 को काम शुरू हुआ और 31 मार्च 2023 तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक 30 फीसदी ही काम हुआ है। रामपुर गार्डन स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ऑफिसर्स कॉलोनी में 22 अभियंताओं के परिवार रहते हैं। यहां तीन माह पहले सीवर लाइन के लिए खोदाई की गई।
विज्ञापन

बताया गया था कि एक सप्ताह में गड्ढे बंद कर देंगे पर ऐसा नहीं हो सका। सहायक अभियंता विपुल कुमार शुक्ला ने होली से पहले जल निगम के अवर अभियंता पिंटू कुमार से फोन पर बातचीत की पर सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी के सवाल पर जेई नहीं दे सके जवाब
कार्यदायी संस्था जल निगम के जेई पिंटू कुमार से जब देरी को लेकर सवाल पूछा गया तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। यह दावा जरूर किया कि कहीं गड्ढे नहीं हैं पर जब उन्हें बताया गया कि ऑफिसर्स काॅलोनी में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं तो बोले कि जल्द गड्ढे भरवाएंगे।
हर कदम मौत का इंतजाम
सड़क के गड्ढों में पानी भरने से मच्छर नींद खराब कर रहे हैं। पैदल चलने में फिसलकर गिरने का खतरा रहता है। - अनिल रावत, सहायक अभियंता
सुबह-शाम कॉलोनी में लोग टहलते थे। जब से सीवर के लिए खोदाई हुई, तब से बुजुर्गों ने टहलना ही बंद कर दिया। - पूजा, गृहणी
नियमत: खोदाई के बाद गड्ढों के चारों ओर से बेरिकेडिंग करानी चाहिए, लेकिन विभाग की ओर से ऐसा नहीं किया गया। - सुकृति, गृहणी
अभियंताओं की कॉलोनी में यह हाल है तो आम लोगों के मोहल्लों में क्या किया होगा। यह सोचने वाली बात है। - गौरव शर्मा, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed