फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road will shine from Kohadapir to Kudeshiya and Dharamkante

Bareilly News: कोहाड़ापीर से कुदेशिया और धर्मकांटे तक चमकेगी सड़क

Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Road will shine from Kohadapir to Kudeshiya and Dharamkante
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के द्वितीय चरण की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है। इसके तहत कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक व धर्मकांटे चौराहे तक सड़क को चमकाया जाएगा। सड़क के किनारे यूटिलिटी डक्ट व पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। इसके टेंडर की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। मार्च तक इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत पहले चरण का काम शुरू हो गया है। मॉडल टाउन की मेन रोड पर खोदाई और सीवर आदि का काम चल रहा है। गोरखपुर की फर्म ने 46 करोड़ रुपये में इसका टेंडर लिया है। अब सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण का काम भी शुरू होने जा रहा है। इसमें निर्माण विभाग की टीम ने कोहाड़ापीर चौराहे से कुदेशिया फाटक व दूसरी ओर धर्मकांटा चौराहे तक की सड़क को चिह्नित किया है। इस पर 41 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

ये काम होंगे
प्रोजेक्ट के तहत सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, डिवाइडर, नाली, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, हॉर्टीकल्चर, स्ट्रीट लाइट के साथ यूटिलिटी डक्ट पर काम किया जाएगा। इसकी डीपीआर को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब अकाउंट आदि खुलवाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। नगर निगम के अधिकारियों को जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण की भी चल रही तैयारी
नगर निगम सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण की भी तैयारी कर रहा है। इसके लिए शहर की सड़कों को चिह्नित करने के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। शासन ने नगर निगम के अधिकारियों से इसका ब्योरा भी मांगा है। निर्माण से पहले ड्रोन सर्वे भी कराया जाएगा। तीसरे चरण में जो भी सड़कें शामिल की जाएंगी, उनके दोनों किनारे फुटपाथ बनाकर लाइटें आदि लगाई जाएंगी। जरूरत के मुताबिक साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।


--
सीएम ग्रिड योजना का काम चल रहा है। दूसरे फेज की तैयारियां चल रही हैं। डीपीआर को शासन से मंजूरी मिल गई है। फेज तीन के लिए सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए निर्माण विभाग की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed