Bareilly News: बहगुल नदी की बाढ़ से कटा मार्ग... जान जोखिम में डालकर पानी से निकल रहे लोग; सैकड़ों बीघा फसलें
बैराज से छोड़े गए पानी और बीते दिनों हुई बारिश के बाद बरेली जिले में नदियां उफान पर बह रही हैं। फरीदपुर तहसील क्षेत्र में बहगुल नदी की बाढ़ से काफी इलाका जलमग्न हो गया है। शनिवार को बाढ़ से सैदापुर से शाहपुर बनियान जाने वाला मार्ग भी कट गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में बहगुल नदी में आई बाढ़ से सैदापुर गांव से शाहपुर बनियान को जाने वाले मार्ग पर शनिवार को पानी बहने लगा। इस मार्ग पर करीब तीन फुट तक पानी बह रही है। इससे करीब 20 गांव का संपर्क टूट रहा है। यहां से निकलने वाले लोग जान जोखिम में डालकर पानी से निकल रहे हैं।
सैदापुर गांव के राजेंद्र कुमार ने बताया कि बहगुल नदी में पानी बढ़ रहा है। गांव के लोग भयभीत हो रहे हैं। तेज बहाव से बह रहे पानी से मार्ग कट रहा है। इधर से निकलने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं गांव के किसानों की फैसलें पानी में डूब जाने से बर्बाद हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- बाढ़ से बिगड़े हालात: शाहजहांपुर में दिल्ली हाईवे पर सैलाब... मेडिकल कॉलेज में भरा पानी; कई इलाके जलमग्न
बाढ़ के पानी से बाकरगंज गांव भी चपेट में आ गया है। गांव के सुनील बाबू ने बताया कि गांव में बहगुल नदी का पानी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। गांव के करीब 40 किसानों के लगभग ढाई सौ बीघा धान, बाजरा व तिल की फसल बर्बाद हो गई है। अगर जलस्तर बढ़ता रहा तो काफी नुकसान होगा।
पुल पर आवागमन बंद
भुता क्षेत्र के गांव केसरपुर से बरेली को जाने वाले मार्ग के रास्ते सिंगाही मुरावान के पास बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। बारिश के चलते लगातार बढ़ रहे बहगुल नदी के जलस्तर ने ग्रामीणों की समस्या और बढ़ा दी है। बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से सिंगाही मुरावान के पास बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
ग्राम सिंगाई मुराबान , सकतपुरा, रहपुरा, अधकटा , दासपुर, पहरापुर ,गुलरिया समेत दर्जनों ग्रामों के लोग अब तक अपनी जान जोखिम में डालकर डनलप आदि पर सवार होकर निकल रहे थे। अब प्रशासन ने बल्ली लगाकर कर यहां पर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया है। एसडीम सदर प्रमोद ने जाकर मौका मुआयना कर बताया कि जैसे ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। वैसे ही मार्ग खोल दिया जाएगा।
अफसरों ने बाढ़ संभावित गांव का किया दौरा
रामगंगा एवं अन्य नदियों में बढ़ते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ संभावित ग्राम सैदापुर इलाका बुधौली का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम से कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।