फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ से बिगड़े हालात: शाहजहांपुर में दिल्ली हाईवे पर सैलाब... मेडिकल कॉलेज में भरा पानी; कई इलाके जलमग्न

Sat, 06 Sep 2025 01:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 01:24 PM IST
सार

शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। शनिवार सुबह लखनऊ दिल्ली हाईवे पर बाढ़ का पानी बहने लगा। वहीं मेडिकल कॉलेज परिसर भी जलमग्न हो गया है। बाढ़ के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।  

विज्ञापन
flood water across the Lucknow-Delhi highway and the medical college campus is also flooded in Shahjahanpur
शाहजहांपुर में बाढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदियों की बाढ़ से स्थिति विकराल हो गई है। शनिवार सुबह लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। हालांकि हाईवे पर अभी आवागमन बंद नहीं हुआ है। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर बाद तक स्थिति और बिगड़ सकती है। शुक्रवार को निचले इलाकों को बाढ़ के पानी ने चपेट में ले लिया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर तक पानी पहुंच गया। प्रशासन ने शनिवार को एक फुट पानी बढ़ने की संभावना जताई है। शहर के कई निचले इलाके हैं। बाढ़ से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पानी से घिरे घरों के लोग छत पर समय काट रहे हैं। कई परिवार अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। प्रशासन की टीमें लगातार राहत बचाव के कार्य में जुटी हैं। 



यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, बाढ़ में बह गए पिता-पुत्री
 

flood water across the Lucknow-Delhi highway and the medical college campus is also flooded in Shahjahanpur
दिल्ली हाईवे पर बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली हाईवे पर आया पानी
गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी आ गया। इससे बरेली मोड़ के आगे काफी इलाका जलमग्न हो गया है। इसके चलते हाईवे पर धीमी गति से वाहनों को गुजारा जा रहा है।
flood water across the Lucknow-Delhi highway and the medical college campus is also flooded in Shahjahanpur
उफान पर बह रही गर्रा नदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार जलस्तर बढ़ने से तमाम निचले स्थानों पर गांव व मोहल्ले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सड़क किनारे की दुकानों में पानी भर गया है। वहीं निर्माणाधीन लखनऊ-पलिया हाईवे पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस मार्ग पर अभी वाहन नहीं चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood water across the Lucknow-Delhi highway and the medical college campus is also flooded in Shahjahanpur
मेडिकल कॉलेज में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाम तक ओपीडी में भर सकता है पानी 
राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास नहर ओवरफ्लो होने से पानी तेजी से बढ़ने लगा है। मेडिकल कॉलेज परिसर में ओपीडी के करीब पानी पहुंच चुका है। संभावना है कि शाम तक ओपीडी व भूतल में जलभराव हो जाएगा। 

विज्ञापन
flood water across the Lucknow-Delhi highway and the medical college campus is also flooded in Shahjahanpur
मेडिकल कॉलेज की ऊपरी मंजिल पर रखी गई मशीनें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ की आशंका पर डायलिसिस यूनिट के पास से ओपीडी के बाहर तक पहुंचने पर प्राचार्य ने करीब 100 मरीजों को प्रथम तल से दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया है। कई मरीजों की छुट्टी भी कर दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed