फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road jam due to illegal weekly market

Bareilly News: अवैध रूप से लग रहे साप्ताहिक बाजार से सड़क जाम

Sun, 21 Dec 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Road jam due to illegal weekly market
नवाबगंज। नगर के डाॅ. आंबेडकर पार्क के पास संचालक मानकों को ताक में रखकर अवैध बाजार संचालित करा रहे हैं। इसको लेकर साप्ताहिक बाजार में सड़कों पर जाम लगा रहता है। शनिवार को भी यही हालत रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद नवाबगंज में डाॅ. आंबेडकर पार्क के पास साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार के ठेकेदार मुनाफे के फेर में नगर पालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन के जारी नियमों की अनदेखी कर सड़क तक दुकानें लगा रहे हैं। इससे बाजार आने वाले लोग अपने अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाने में जुट रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रेमलता राठौर का कहना है कि तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि बाजार संचालक ने दोबारा सड़क पर दुकानें और वाहन खड़ा किए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला मेरे संज्ञान में आया है। बाजार बिना इजाजत के लग रहा है। जांच कराई जाएगी। नगरपालिका को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। यदि बाजार नियमों के विरूद्ध लग रही है तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
-उदित पंवार, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed