फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road and drain in Brajlok colony is incomplete since four months

Bareilly News: ब्रजलोक कॉलोनी में चार माह से अधूरी पड़ी सड़क और नाली

Wed, 02 Apr 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Road and drain in Brajlok colony is incomplete since four months
बरेली। ब्रजलोक कॉलोनी में ठेकेदार की लापरवाही से चार माह से सड़क और नाली का काम अधूरा पड़ा है। जिसकी वजह से कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी पड़ी नाली की वजह से गंदा पानी निकल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन




धर्मकांटा स्थित ब्रजलोक कॉलोनी में करीब दो लाख रुपये की लागत से सड़क और नाले का निर्माण कार्य होना है। इसका काम नगर निगम की ओर से दो ठेकेदारों से कराया जा रहा है। जिसमें एक ठेकेदार ने सड़क और नाली का निर्माण का काम करीब चार माह पहले पूरा कर लिया। वहीं दूसरे ठेकेदार ने कुछ हिस्से में नाली बनाकर छोड़ दी। जो आज तक वैसे ही है। इसको लेकरकॉलोनी वासियों में रोष है। कॉलोनी निवासी रामकुमार, श्याम ने बताया कि ठेकेदार की ओर से नाली निर्माण में अनियमितताएं बरतीं जा रही थी। जिसकी शिकायत करने के बाद में ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। नालियों में गंदा पानी भरा होने के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने की आंशका बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन


----------



घरों के सामने भरा गंदा पानी
पिछले चार माह से यहां पर निर्माण कार्य बंद चल रहा है। ठेकेदार की ओर से कम से कम नाली बनाने का काम पूरा कर देना चाहिए था, ताकि गंदा पानी घरों के आगे से निकल सके। - विदिश कुमार शर्मा, कॉलानी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



------

कॉलोनी में एक ठेकेदार ने अपना काम पूरा कर दिया है। जबकि दूसरे ठेकेदार ने चार माह में पूरी नाली बनाने का काम तक नहीं किया है। इसकी वजह से नालियों का गंदा पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। - सर्वेश पाठक, कॉलोनी निवासी


एक ठेकेदार की ओर से काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे ठेकेदार की ओर से दो दिन पहले ही काम शुरू किया गया, लेकिन कुछ लोगों ने तीन-चार और काम बंद रखने की बात कहीं है। उनके यहां पर कुछ कार्यक्रम है। ऐसे में तीन-चार दिन बाद वहां पर काम शुरू करा दिया जाएगा। - शालिनी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed