फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rishi used to doubt his wife and said that she killed him while intoxicated

Bareilly News: पत्नी पर शक करता था ऋषिया बोला- नशे में कर दी हत्या

Mon, 16 Jun 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rishi used to doubt his wife and said that she killed him while intoxicated
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर में शनिवार रात पत्नी पुष्पा की हत्या करने वाले कुंवरसेन उर्फ ऋषिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। ऋषिया ने बताया कि उसे पत्नी का चाल-चलन सही नहीं लगता था। शनिवार रात उसने पुष्पा से शराब पीने के लिए रुपये और खाना मांगा तो विवाद हो गया। तब उसने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। ऋषिया ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के लुधियाना में रहकर कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करता था। वहीं मजदूरी करने वाली बिहार की पुष्पा के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। तीन महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। वह पुष्पा को गांव ले आया था। शनिवार रात आठ बजे शराब पीने के बाद उसने पत्नी की पिटाई कर दी। तब ऋषिया की मां फूलावती ने लोगों को इकट्ठा कर मामला शांत करा दिया। ऋषिया दोबारा शराब पीने चला गया। घर लौटने पर उसने पत्नी को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। सब्जी काटने वाले चाकू से उसने पुष्पा का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह भागने की फिराक में था, पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

मुखबिर की हत्या के बाद से गांव में चल रहा अवैध शराब का धंधाः महिलाओं ने बताया कि गांव के पास बह रही अरिल नदी के किनारे रातभर कच्ची शराब की भट्ठियां चलती हैं। इन्हें गांव में करीब 35 से 40 घरों में बेचा जाता है। गांव की कुछ परचून की दुकानों पर देसी शराब का क्वार्टर खूब बिकता है।
विज्ञापन

यही शराब ऋषिया भी पी रहा था। कुछ लोगों ने बताया कि 14 साल पहले गांव निवासी एक युवक पुलिस को अवैध शराब की सूचना देता था। शराब तस्करों ने उसे पुआल के ढेर में जिंदा जला दिया था। तब से तस्करों के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed